JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683
Back to News
General

जैविभा विश्वविद्यालय के साथ सम्पूर्ण जैन जगत व शिक्षा जगत में हर्ष की लहर

कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ को 2025 का ‘एथिकल लीडरशिप एंड ह्यूमन वैल्यूज अवार्ड’ का अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान,

लाडनूँ, 30 दिसम्बर 2025। जैन विश्वभारती संस्थान मान्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ को संयुक्त राष्ट्र की ‘इकोसॉक’ से सम्बद्ध इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एजुकेटर्स वल्र्ड पीस द्वारा ‘एथिकल लीडरशिप एंड ह्यूमन वैल्यूज अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह महत्वपूर्ण अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित दो दिवसीय (30 व 31 दिसम्बर) 46वीं वल्र्ड मैनेजमेंट कॉन्ग्रेस में पहले ही दिन प्रदान किया गया। यह शैक्षणिक सहयोग और अनुसंधान के माध्यम से सुशासन के विशेष क्षेत्रों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बुद्धिजीवियों और विशेषज्ञों की खोज के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन और उल्लेखनीय योगदान के प्रमाणन के रूप में उनका यह सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण संस्थान, ग्लोबल पीस फाउंडेशन-इंडिया, भारतीय विश्वविद्यालय परिसंघ, विश्व उच्च शिक्षा एवं विकास अकादमी, डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार विश्व हिंदू विद्यापीठ, इंदिरा गांधी प्रौद्योगिकी एवं चिकित्सीय विज्ञान विश्वविद्यालय, जीरो तथा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय, दीमापुर के प्रायोजकत्व में किया गया।

बनाया नैतिक मूल्य आधारित शिक्षा तथा मानवीय संवेदनाओं पर आधारित शैक्षिक वातावरण

इस अंतरराष्ट्रीय अभिनंदन एवं सम्मान समारोह में जैन विश्व भारती संस्थान, लाडनूं (राजस्थान) के कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ को शिक्षा, सुशासन, शोध तथा सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायी योगदान के लिए ‘एथिकल लीडरशिप एंड ह्यूमन वैल्यूज अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। सम्मान-पत्र में उल्लेख किया गया कि प्रो. बच्छराज दूगड़ ने नैतिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने, मानवीय संवेदनाओं को केंद्र में रखकर अकादमिक वातावरण को सुदृढ़ करने तथा समाजोपयोगी शोध को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में जैन विश्वभारती संस्थान ने मूल्य-आधारित शिक्षा, सामाजिक उत्तरदायित्व और अकादमिक गुणवत्ता के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान स्थापित की है। इस दो दिवसीय समारोह में उनका सम्मान संयुक्त राष्ट्र से सम्बद्ध आईएईडब्लूपी के एवं सीआईयू के अध्यक्ष डॉ. प्रियरंजन त्रिवेदी, आईयूएन के चांसलर एवं लेखन समूह के चैयरमेन डॉ. श्याम एन. पांडे, जीपीएफ-इंडिया के चैयरमेन एवं आईजीटीएएमएसयू के चांसलर डॉ. मार्कंडेय राय तथा भारतीय पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण संस्थान के निदेशक डॉ. उत्कर्ष शर्मा द्वारा किया गया। कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ की ओर से यह सम्मान प्रोफेसर डॉ. प्रद्युम्नसिंह ने ग्रहण किया। इस दो दिवसीय कांग्रेस में देश-विदेश के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, प्रशासकों, शोधकर्ताओं, विचारकों एवं नीति-निर्माताओं ने भाग लेकर समसामयिक वैश्विक चुनौतियों, सुशासन, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं मानवीय मूल्यों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। सम्मान समारोह में विभिन्न गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समस्त जैन समाज व शिक्षा जगत के लिए गौरव का विषय

इस सम्बन्ध में जैन विश्व भारती के अध्यक्ष अमरचंद लूंकड़ ने कुलपति प्रो. दूगड़ को बधाई संदेश प्रेषित कर इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एजुकेटर्स फॉर वल्र्ड पीस द्वारा जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ को ‘एथिकल लीडरशिप एंड ह्यूमन वैल्यूज अवार्ड’ से सम्मानित किया जाने को समस्त जैन समाज एवं शिक्षा जगत के लिए अत्यंत गौरव का विषय बताया है। लूंकड़ ने इस सम्मान को उनके दूरदर्शी नेतृत्व, नैतिक मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता एवं मानवता आधारित शिक्षा के सतत प्रयासों का सजीव प्रमाण कहा है तथा उनके द्वारा प्रदत्त मार्गदर्शन से युवाओं को संस्कार, संवेदना और शांति के पथ पर प्रेरित करते रहने की शुभकामनाएं प्रकट की हैं। साथ ही समाज, राष्ट्र और विश्व को नैतिकता व मानवीय मूल्यों की दिशा में सतत प्रेरणा प्रदान करते रहने के लिए बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रदान की हैं। इसी प्रकार अन्य सभी लोगों ने भी प्रो. बच्छराज दूगड़ के इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान की उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके कार्यों को समाज, शिक्षा जगत और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बताया है।

Share:
Latest News