Anuvrat means "small vows" — a set of moral principles propagated by Acharya Tulsi as a movement for character building. Every member of the Jain Vishva Bharati Institute community — teachers, students, and staff alike — is expected to abide by these vows of self-discipline, non-violence, and ethical conduct.
अणुव्रत का अर्थ है "छोटे व्रत" — आचार्य तुलसी द्वारा चरित्र-निर्माण के एक आन्दोलन के रूप में प्रवर्तित नैतिक सिद्धान्तों का समूह। जैन विश्व भारती संस्थान परिवार के प्रत्येक सदस्य से — चाहे शिक्षक हो, विद्यार्थी हो या कर्मचारी — इन आत्म-अनुशासन, अहिंसा और नैतिक आचरण के व्रतों का पालन करने की अपेक्षा है।
Code of Conduct for Teachers & Academicians
TEACHER'S ANUVRATS
- I will help as much in the building of student's character as in their mental development.
- I will not adopt illegal means in helping students pass the examinations.
- I will give no place to party politics in my educational institution; nor will I encourage my students to take part in it.
- I will not use drugs and intoxicants.
- I will contribute to the expansion of the Anuvrat Movement.
शिक्षक के लिए अणुव्रत
- मैं विद्यार्थी के बौद्धिक-विकास के साथ-साथ चरित्र-विकास में भी सहयोगी बनूँगा।
- मैं विद्यार्थी को उत्तीर्ण करने में अवैध उपायों का सहारा नहीं लूँगा।
- मैं अपने विद्यालय में दलगत राजनीति को प्रश्रय नहीं दूँगा और न इसके लिए प्रोत्साहन करूँगा।
- मैं मादक और नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करूँगा।
- मैं अणुव्रत-प्रसार में अपना योगदान दूँगा।
Code of Conduct for Non-academic Staff & LSC Functionaries
ANUVRAT — CODE OF CONDUCT
-
I will not willfully kill any innocent creature.
- I will not commit suicide.
- I will not commit foeticide.
-
I will not attack anybody.
- I will not support aggression.
- I will endeavour to bring about world peace and disarmament.
- I will not take part in violent agitations or in any destructive activities.
-
I will believe in human unity.
- I will not discriminate on the basis of caste, colour, sect etc., nor will I treat anyone as an untouchable.
-
I will practise religious toleration.
- I will not rouse sectarian frenzy.
-
I will observe rectitude in business and general behaviour.
- I will not harm others in order to serve any ends.
- I will not practise deceit.
- I will set limits to the practice of continence and acquisition.
- I will not resort to unethical practices in elections.
- I will not encourage socially evil customs.
-
I will lead a life free from addictions.
- I will not use intoxicants like alcohol, hemp, heroin, tobacco etc.
-
I will always be alert to the problems of keeping the environment pollution-free.
- I will not cut down trees.
- I will not waste water.
अणुव्रत आचार संहिता
-
मैं किसी निरपराध प्राणी का संकल्पपूर्वक वध नहीं करूँगा।
- आत्म-हत्या नहीं करूँगा।
- भ्रूण-हत्या नहीं करूँगा।
-
मैं आक्रमण नहीं करूँगा।
- आक्रामक नीति का समर्थन नहीं करूँगा।
- विश्व-शान्ति तथा निःशस्त्रीकरण के लिए प्रयत्न करूँगा।
- मैं हिंसात्मक एवं तोड़फोड़-मूलक प्रवृत्तियों में भाग नहीं लूँगा।
-
मैं मानवीय एकता में विश्वास करूँगा।
- जाति, रंग आदि के आधार पर किसी को ऊँच-नीच नहीं मानूँगा।
- किसी को अस्पृश्य नहीं मानूँगा।
-
मैं धार्मिक सहिष्णुता रखूँगा।
- साम्प्रदायिक उत्तेजना नहीं फैलाऊँगा।
-
मैं व्यवसाय और व्यवहार में प्रामाणिक रहूँगा।
- अपने लाभ के लिए दूसरों को हानि नहीं पहुँचाऊँगा।
- छलनापूर्ण व्यवहार नहीं करूँगा।
- मैं ब्रह्मचर्य की साधना और संग्रह की सीमा का निर्धारण करूँगा।
- मैं चुनाव के सम्बन्ध में अनैतिक आचरण नहीं करूँगा।
- मैं सामाजिक कुरूढ़ियों को प्रश्रय नहीं दूँगा।
-
मैं व्यसन-मुक्त जीवन जीऊँगा।
- मादक तथा नशीले पदार्थों — शराब, गाँजा, चरस, हेरोइन, भाँग, तम्बाकू आदि का सेवन नहीं करूँगा।
-
मैं पर्यावरण की समस्या के प्रति जागरुक रहूँगा।
- हरे-भरे वृक्षों को नहीं काटूँगा।
- पानी का अपव्यय नहीं करूँगा।
Code of Conduct for Students
STUDENT'S ANUVRATS
- I will not resort to unfair means in the examinations.
- I will not vandalize nor take part in violent activities.
- I will not use obscene language, will not read pornographic literature and will not see obscene movies.
- I will not use drugs and intoxicants.
- I will not resort to unethical practices in elections.
- I will not marry for a consideration in the form of dowry and under conditions of ostentation, nor will I participate in any such marriage.
- I will not cut down trees and will not contribute to pollution.
विद्यार्थी के लिए अणुव्रत
- मैं परीक्षा में अवैध उपायों का सहारा नहीं लूँगा।
- मैं हिंसात्मक एवं तोड़फोड़-मूलक प्रवृत्तियों में भाग नहीं लूँगा।
- मैं अश्लील शब्दों का प्रयोग नहीं करूँगा, अश्लील साहित्य नहीं पढ़ूँगा तथा अश्लील चलचित्र नहीं देखूँगा।
- मैं मादक तथा नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करूँगा।
- मैं चुनाव के सम्बन्ध में अनैतिक आचरण नहीं करूँगा।
- मैं दहेज अनुबंधित एवं प्रदर्शन से युक्त विवाह नहीं करूँगा और न भाग लूँगा।
- मैं बड़े वृक्ष नहीं काटूँगा और प्रदूषण नहीं फैलाऊँगा।



