JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683
Back to News
General

जैविभा विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नाटक प्रतियोगिता आयोजित

जैविभा विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नाटक प्रतियोगिता आयोजित

नाटक में उकेरी महिलाओं की समस्याएं एवं महिला सशक्तीकरण का दिया सन्देश

लाडनूँ, 25 फरवरी 2025। जैन विश्वभारती संस्थान में चल रही सत्र 2024-25 की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के तहत मंगलवार को नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नाटक प्रतियोगिता में 40 छात्राओं ने अपनी प्रतिभागिता दिखाई और 6 समूहों में मिलकर हिस्सा लिया। छात्राओं ने अपने नाट्य-प्रस्तुतीकरण में महिलाओं से सम्ंधित समस्याओं को उकेरते हुए उनसे निपटने के समाधान और महिला सशक्तीकरण की आवश्यकता बताई। नाटक में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी प्रदर्शन किया गया। संस्कार, संस्कृति आदि पर आधारित इन नाटकों में विभिन्न सामाजिक व्यवस्थाओं को भी प्रस्तुत किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक खुशाल जांगिड एवं स्नेहलता शर्मा थे। इस अवसर पर निर्णायक स्नेहलता शर्मा ने छात्राओं को अपना टैलेंट दिखाने और अपने-आपको सुरक्षित रखने के बारे में बताया। प्रारम्भ में सांस्कृतिक सचिव डॉ. अमिता जैन ने निर्णायकों का स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रो. रेखा तिवारी, डॉ. मनीष भटनागर, डॉ. विष्णुकुमार, देवीलाल कुमावत, डॉ. लिपि जैन, डॉ. ममता पारीक, देशना चारण, राधिका, डॉ. आभासिंह आदि संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में डॉ. विनोद कस्बां ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्य 0216म कर संचालन संजीता एवं कुमकुम ने किया।

Share:
Latest News