JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683
Back to News
General

विश्व शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

विश्व शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

लाडनूँ, 5 अक्टूबर 2024। जैन विश्वभारती संस्थान के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में विश्व शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. आनंदप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि विश्व भर के शिक्षकों के योगदानों, उनके समर्पण भाव, उनकी कर्तव्य निष्ठा को सलाम करने के साथ-साथ शिक्षकों की शैक्षिक प्रक्रिया को प्रोत्साहित करने और उनमें अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना विश्व शिक्षक दिवस का उद्देश्य है। इसमें अंतर्राष्ट्रीय एकजुटता को बढ़ावा देने के साथ ही वैश्विक स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व को बढ़ाने का भाव भी रहा है। उन्होंने इस वर्ष की विश्व शिक्षक दिवस की थीम ‘शिक्षकों को सशक्त बनाना, लचीलापन मजबूत करना, स्थिरता का निर्माण करना, होने के बारे में जानकारी दी और कहा कि इस थीम से शिक्षकों को सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण जागरूकता विकसित करने में समर्थन मिलता है। उन्होंने बताया कि हर साल 5 अक्टूबर को यूनेस्को की सिफारिश पर 5 अक्अूबर 1964 से विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता रहा है। अपनाने की याद स्वरूप मनाया जाता है। इस अवसर पर समूचे वैश्विक शैक्षिक संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होते हैं। कार्यक्रम में प्रो. रेखा तिवारी, डॉ. प्रगति भटनागर, अभिषेक चारण, प्रेयस सोनी, राधिका लोहिया, मुकेश कुमार बाज्या, घासीलाल शर्मा, देशना चारण आदि संकाय सदस्य एवं छात्राएं मौजूद रहीं।

Share:
Latest News