JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683
Back to News
General

‘हर घर तिरंगा’ रैली का आयोजन

‘हर घर तिरंगा’ रैली का आयोजन

लाडनूँ, 14 अगस्त 2024। शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशानुसार जैन विश्वभारती संस्थान में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में “हर घर तिरंगा” रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत संस्थान के मुख्य द्वार से हुई। पूरे परिसर और आसपास के इलाकों में स्वयंसेविकाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ रैली को आगे बढ़ाया। उन्होंने लोगों को अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्थान के छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय निवासियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और उन्हें अपने देश के प्रति गर्व महसूस कराना था। “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने के लिए रैली के दौरान लोगों को तिरंगे के महत्व और इसके सही तरीके से उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई। रैली का आयोजन इकाई प्रथम प्रभारी डॉ. आभा सिंह तथा इकाई प्रभारी डॉ. बलबीर सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। रैली के दौरान डॉ. अमिता जैन, डॉ. ममता परीक, स्नेहा शर्मा , डॉ सुनीता इंदौरिया आदि संकाय सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

तीन दिवसीय हर घर तिरंगा अभियान

इसी प्रकार विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में ‘तीन दिवसीय हर घर तिरंगा अभियान’ का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. बी एल जैन महोदय ने घर घर मे तिरंगे के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाने और झंडा फहराने के लक्ष्य को पूर्ण करने में छात्राओं के योगदान देने का आह्वाहन किया। विभाग ने छात्रों के साथ एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया, जिससे जन-जन में जागरूकता व देश के प्रति समर्पण को जीवंत रखा जाने के नारे लगाए गए। इसमें शिक्षा विभाग के सभी छात्राएं और सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Share:
Latest News