लाडनूँ, 14 अप्रेल 2026। संस्थान के शिक्षा विभाग में भीमराव अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर निर्भीक, स्वाभिमानी, बौद्धिक एवं रचनात्मक लेखक थे। वे दलितों के नायक, भारतीय संविधान के प्रमुख निर्माता और बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने सामाजिक भेदभाव, अन्याय, शोषण, विषमता को मिटाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने शिक्षा को अपनाने पर बल दिया तथा कहा कि शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के संकाय सदस्य एवं छात्राएं उपस्थित रही।




