JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683
Back to News
General

दीक्षारंभ कार्यक्रम के चैथे दिन शिक्षक दिवस आयोजित

दीक्षारंभ कार्यक्रम के चैथे दिन शिक्षक दिवस आयोजित

भारतीय गुरू-शिष्य परम्परा समूचे विश्व के लिए प्रेरक- प्रो.त्रिपाठी

लाडनूँ, 05 सितम्बर 2024। जैन विश्वभारती संस्थान के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में चल रहे दीक्षारंभ कार्यक्रम के चैथे दिन शिक्षक दिवस मनाया गया। प्राचार्य प्रो. आनंदप्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम में गुरु-शिष्य के संबंधों को व्याख्यायित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बीएल जैन ने विद्यार्थी जीवन में शिक्षक के महत्व पर प्रकाश डाला एवं विद्यार्थी जीवन को कई उद्धरणों के माध्यम से विश्लेषित किया। अध्यक्षीय वकतव्य में प्रो. त्रिपाठी ने भारतीय सनातन जीवन मूल्यों में निहित गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला और धर्मपाल-कुमारिल, शंकराचार्य-सुरेश्वराचार्य, कृष्ण-अभिमन्यु, द्रोणाचार्य-अर्जुन, वल्लभाचार्य-सूरदास, नरहरिदास-तुलसीदास, कुमारिलभट्ट-मंडन मिश्र, गुरु रामदास-छत्रपति शिवाजी, रामकृष्ण परमहंस-विवेकानंद के साथ आचार्य तुलसी-आचार्य महाप्रज्ञ एवं आचार्य महाप्रज्ञ-आचार्य महाश्रमण तक की आदर्श एवं स्वस्थ गुरु-शिष्य परंपराओं के महत्व को प्रतिपादित किया। उन्होंने गुरु शब्द का उत्तरदायित्व शिष्यों की सृजनात्मक क्षमता को विकसित करना बताया और कहा कि इस आदर्शवादिता की कसौटी पर भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा खरा उतरती रही है और यह पूरे विश्व के लिए प्रेरक है।

इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्षा प्रो. रेखा तिवाड़ी ने भी शिक्ष दिवस पर प्रकाश डाला। प्रारम्भ में छात्रा मेघना सोनी ने सरस्वती वन्दना की और इसके बाद हर्षिता कोठारी, मीनाक्षी भंसाली, रक्षिता, तृप्ति कोठारी, तमन्ना तंवर, मीनाक्षी आदि छात्राओं ने भी शिक्षक दिवस पर अपनी-अपनी भावाभिव्यक्ति दी। कार्यक्रम की रूपरेखा स्नेहा बोहरा एवं गार्गी जांगिड़ के साथ ईशा प्रजापति आदि छात्राओं ने तय की। कार्यक्रम का संचालन छात्रा स्नेहा सोनी एवं विनीता कंवर ने किया। डॉ. प्रगति भटनागर द्वारा अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. मनीष भटनागर, डॉ. विष्णु कुमार, डॉ. अमिता जैन, डॉ. आभासिंह, डॉ. गिरिराज भोजक, डॉ. गिरधारी लाल शर्मा, डॉ. बलबीर सिंह, अभिषेक चारण,, डा. विनोद कस्वा, मधुकर दाधीच, डॉ. आयुषी शर्मा, सुश्री प्रगति चैरड़िया, कुशाल जाँगिड़, सुश्री स्नेहा शर्मा, देवीलाल प्रजापत, डॉ. मनीषा जैन, डॉ. ममता पारिक, सुश्री राधिका लोहिया, मुकेश कुमार, देशना चारण एवं घासीलाल शर्मा मौजूद रहे ।

Share:
Latest News