JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683
Back to News
General

लेफ्टिनेंट कर्नल नितिन हंस ने किया एनसीसी यूनिट का निरीक्षण

लेफ्टिनेंट कर्नल नितिन हंस ने किया एनसीसी यूनिट का निरीक्षण

अनुशासन, नेतृत्व, राष्ट्रसेवा के साथ सशस्त्र बलों में कॅरियर बनाएं एनसीसी कैडेट्स

लाडनूँ, 28 जनवरी 2026। संस्थान में 3 राज गल्र्स बटालियन एनसीसी, जोधपुर से पधारे लेफ्टिनेंट कर्नल नितिन हंस द्वारा 28 जनवरी को संस्थान की एनसीसी इकाई का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल नितिन हंस ने एनसीसी कैडेट्स से संवाद किया एवं उन्हें अनुशासन, नेतृत्व, राष्ट्रसेवा और भविष्य में सशस्त्र बलों में कॅरियर के लिए प्रेरित करते हुए उत्साहवर्धक संबोधन दिया। उनके प्रेरणादायक शब्दों से कैडेट्स में नया जोश और आत्मविश्वास देखने को मिला। कार्यक्रम में आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रविन्द्र सिंह राठौड़, एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ. आयुषी शर्मा, जेसीओ गजेन्द्र सिंह, हवलदार गब्बर सिंह सहित अन्य एनसीसी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने कैडेट्स के अनुशासन, ड्रिल और एकता की सराहना की तथा संस्थान में एनसीसी गतिविधियों के सफल संचालन की प्रशंसा की। कार्यक्रम का उद्देश्य कैडेट्स का मनोबल बढ़ाना एवं उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना रहा।

Share:
Latest News