JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683
Back to News
General

छात्रा भावना चौधरी राष्ट्रीय पर्यावरण संसद के लिए चयनित

छात्रा भावना चौधरी राष्ट्रीय पर्यावरण संसद के लिए चयनित

लाडनूँ, 01 फरवरी 2022। नेशनल एनवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट- 2022 के लिए आयोजित राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के लिए चयन किए गए 10 प्रतिभागियों में जैन विश्वभारती संस्थान की छात्रा भावना चौधरी को लिया गया है। इस सम्बंध में उदयपुर में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित जोनल प्रतियोगिता में यह चयन किया गया। प्रतियोगिता के नोडल ऑफिसर डॉ. प्रद्युम्नसिंह शेखावत ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राज्य के 16 विश्वविद्यालयों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया था। जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय से 4 विद्यार्थी इस प्रतिस्पर्धा में सम्मिलित हुए। इनमें से बीएससी-बीएड के सिक्स्थ सेमेस्टर की छात्रा भावना चौधरी ने चयन सूची में अपना स्थान बनाया। राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद में शामिल होने के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में ‘संस्कृति और विरासत से पर्यावरण का जुड़ाव’ विषय पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत करना था। भावना चौधरी को राष्ट्रीय पर्यावरण संसद के लिए चुने जाने पर कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ एवं सभी संकाय सदस्यों ने बधाई व शुभकामनाएं प्रदान की है।

Share:
Latest News