JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683
Back to News
General

प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक जगदीश चन्द्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक जगदीश चन्द्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

<pलाडनूँ, 30 नवम्बर 2024। जैन विश्वभारती संस्थान के शिक्षा विभाग में प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक डॉ. जगदीश चन्द्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. बी.एल. जैन ने बताया कि डॉ. जगदीश चन्द्र बोस भौतिकी विज्ञान के साथ ही वनस्पति शास्त्र, जीव विज्ञान और पुरातत्व ज्ञान के भी धनी थे और वे अपना पहला पेटेंट के माध्यम से भारतीय विज्ञान को वैश्विक पटल पर लाने में सफलता प्राप्त की थी। उन्होंने भारत की वैज्ञानिक हस्तियों जीवन से शिक्षा लेने की आवश्यकता बताई तथा कहा कि जगदीश चन्द्र बोस के जीवन के बारे में जानकर छात्राएं अपनी योग्यता व कार्यक्षमता को बढ़ा सकती हैं। कार्यक्रम में भौतिक शास्त्र के सहायक आचार्य खुशाल जांगिड़ ने बोस को रेडियो विज्ञान का जनकबताते हुए कहा कि अर्थचालक विधि का उपयोग कर उन्होंने ही रेडियो किरणों के संकेतों के पता लगाया था। साथ ही उन्होंने क्रेस्कोग्राफ और वायरलेस टेलीग्राफी पर भी काम किया और पौधांे और प्राणियों में सम्वेदनाओं के प्रति साम्यता सम्बंधी जानकारी को सिद्ध भी किया था। वे पुरातत्व ज्ञान के साथ बहुआयामी व्यक्तित्व को सुशोभित करते थे। जांगिड़ ने जगदीश चन्द्र बोस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए भारतीय महान वैज्ञानिकों के योगदान और विज्ञान की महता पर पर प्रकाश डाला। सहायक आचार्या स्नेहा शर्मा ने अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संयोजन सहायक आचार्या डॉ. आभा सिंह ने किया। कार्यक्रम में सभी सहायक आचार्य व छात्राएं उपस्थित रहीं।

Share:
Latest News