लाडनूँ, 24 जनवरी 2026। संस्थान के शिक्षा विभाग में अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस का आयोजन 24 जनवरी को किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. देवीलाल कुमावत ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाने का उद्देश्य शिक्षा के महत्व को वैश्विक स्तर पर स्वीकार करना तथा यह संदेश देना है कि शिक्षा मानव विकास, शांति और समृद्धि की सबसे सशक्त नींव है। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. बी.एल. जैन ने कहा कि शिक्षा कोई विशेषाधिकार नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति का मौलिक अधिकार है और शिक्षा के बिना समानता और स्थायी विकास देानों ही संभव नहीं है। शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि अच्छे व्यक्तित्व, सशक्त समाज और सुदृढ़ राष्ट्र का निर्माण करना है। कार्यक्रम में अंकिता अचेरा (बीएससी-बीएड) एवं सुनीता (बीए-बीएड) ने अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में डॉ. अमिता जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के सभी संकाय सदस्य एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन निकिता, बीएससी-बीएड की छात्रा ने किया।



