JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683
Back to News
General

अहिंसा एवं शांति विभाग में फेयरवेल पार्टी का आयोजन

अहिंसा एवं शांति विभाग में फेयरवेल पार्टी का आयोजन

मनीषा मिस फेयरवेल व प्रिंयका मिस ब्यूटी चुनी गई

लाडनँ, 13 मई 2023। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के अहिंसा और शांति विभाग के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रा हरूनिशा, कल्पना, निशा तथा ज्योति ने फाइनल ईयर के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं रखी। उत्तरार्द्ध वर्ष के विद्यार्थियों के लिए पेपर-नृत्य व गुब्बारा बैलेंस प्रतियोगिताएं पूर्वार्द्ध वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा रखी गई। कार्यक्रम में मनीषा तुनगरिया ने कविता के माध्यम से अपनी भावाभिव्यक्ति दी। छात्रा संगीता जानू एवं उषा टाक ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। इस फेयरवेल पार्टी में मनीषा तुनगरिया ‘मिस फेयरवेल’ के रूप में चुना गया। प्रियंका मेघवाल को ‘मिस ब्यूटी’ का ताज दिया गया। मिस्टर फ्रेशर के रूप में लीलाधर स्वामी को ‘किंग ऑफ द डे’ चुना गया। इसके अलावा ‘स्टार ऑफ द डे’ का खिताब जयश्री जांगिड़ को दिया गया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. रविंद्र सिंह राठौड़ ने फाइनल ईयर के विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि उच्च शिक्षा के लिए शिक्षा एवं शोध कार्यों के साथ जुड़े रहें एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करें। इस अवसर पर फाइनल ईयर के विद्यार्थियों ने डा. रविन्द्र सिंह राठौड़, सहायक आचार्या डॉ. लिपि जैन एवं डॉ. बलबीर सिंह आदि अपने शिक्षकों को प्रतीक चिह्न भेंट कर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन सिमरन बानो व दीपांशी ने किया।

Share:
Latest News